Home Blog मुख्यमंत्री साय ने गिरिधर मालवीय जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त...

मुख्यमंत्री साय ने गिरिधर मालवीय जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

0

Chief Minister Sai expressed deep grief over the demise of Giridhar Malviya ji

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री गिरिधर मालवीय जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र श्री गिरिधर मालवीय जी के निधन का समाचार पाकर उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है। शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here