Home Blog महतारी वंदना की राशि से दानसरा की 70 महिलाएं बनवा रही है...

महतारी वंदना की राशि से दानसरा की 70 महिलाएं बनवा रही है ,गांव में श्रीराम मंदिर

0

70 women of Danasara are building a Shri Ram temple in the village with the money of Mahtari Vandana

राम नाम की लूट, है लूट सके, तो लूट, पाछे फिर पछताएगा, जब प्राण जायेंगे, छूट

Ro.No - 13672/140

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम दानसरा की 70 महिलाओं ने मिलकर गांव में श्रीराम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रही हैं। जिसमें 20 लाख रूपए से अधिक अनुमानित खर्च आना बताया जा रहा है। मंदिर व भगवान की प्रतिमा ओडिशा के कारीगरों से तैयार कराई जा रही है।
अयोध्या में श्री राम लला का मंदिर 500 वर्षों के बाद पुनः बनकर तैयार है। सैकड़ों वर्षो के प्रतीक्षा के बाद एक भव्य राम मंदिर के लिए पूरा देश में उत्साहित माहौल है। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बनने के बाद धर्म आस्था का संचार हर सनातन वर्ग में उर्जा के रूप में हुआ है। ऐसे में
श्रीराम मंदिर का बीड़ा उठाने के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से महज 4 किमी दूरी पर स्थित ग्राम दानसरा की महिलाओं के समूह द्वारा किया जा रहा है।

इसके बाद गांव की महिलाओं इसे लेकर चर्चा कर सहमति बनने के बाद एक समिति गठन कर मंदिर निर्माण का प्रण लिए हैं। जुलाई माह में मंदिर निर्माण के लिए नींव रखा गया। वर्तमान में मंदिर के ढलाई लेबल तक पहुंच गया है।
इसके साथ ही इस समूह की महिलाएं आसपास के गांव में भी टोली बनाकर घर-घर जाकर धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ा रही हैं और स्वेच्छा अनुसार धन व चावल एकत्रित कर रही हैं, सहयोग भी हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर कर रहे हैं।
महिला समिति के सदस्यों द्वारा राम नवमीं तक

मंदिर निर्माण को पूर्ण करने मे लक्ष्य रखा गया है, और भगवान श्री राम के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जा सके। जिसमें जिन्होंने राम को लाया है, उस श्रीराम को अपने गांव में लाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदना से मिलने वाले राशि से श्रीराम मंदिर का निर्माण करवा रहे है। अब आस्था की यह अलख गुंजयमान हो रहा है।

सनातन धर्म का प्रचार, मतांतरण पर आवाज बुलंद

समूह की महिलाओं द्वारा सनातन धर्म उत्थान और हिन्दू धर्म के प्रति लोगों में जागृति लाने का कार्य भी कर रहे है।
महिलाएं सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों व मतांतरण के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर लोगों जागरूक कर रही हैं। उनका मानना है कि वर्तमान में लोग प्रलोभन के साथ दिग्भ्रमित कर मतांतरण की ओर लेकर जा रहे है।

राजस्थान के मार्बल से बनेगी भगवान की प्रतिमा

गांव के प्रमुख महिलाओं ने बताया कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से जब यह ज्ञात हुआ कि राजस्थान का मार्बल सबसे बेहतर होता है और मूर्तियों से लेकर अन्य सजावट की चीज आकर्षक प्राकृतियों से बनाई जाती है इन वस्तु स्थिति को देखते हुए उनके द्वारा राजस्थान के मार्बल से मूर्ति बनाई जाने की सहमति प्रदान किए हैं। भगवान श्री राम की प्रतिमा मंदिर के हिसाब से ही ऊंचाई लंबाई में बनाया जाएगा।इस समूह की
अध्यक्ष– चमेली शर्मा ,उपाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, सचिव ,राधा प्रधान ,संतोषी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष, कनक लता ,सदस्य,देवमाती प्रधान, मीराबाई चौहान ,पदमा निषाद ,शांति साहू , शहोदरा निषाद, अंजोरा सिदार ,सुकांति चक्रवर्ती सरोजिनी निषाद, राम बाई चौहान गीता बाई निषाद उमा बाई निषाद मीना सिदार सफेद बाई प्रधान, दूतिया निषाद,रंभा मालाकार ,दिल कुंवर चौहान, सावित्री चौहान, सुभाषिनी निषाद, हीराबाई निषाद, सुशीला साहू ,गुलाबी साहू ,सीताबाई प्रधान, बुधियारीन साहू, राधा साहू, कस्तूरी साहू, रामशिला प्रधान ,रजनी प्रधान, चेतन सीदार जमुना सिदार, प्रेम शिला सीदार, एवं समूह के सभी सदस्य राम मंदिर
बनाने में सहयोग कर रहे हैं, और सभी राम भक्तों को भी सहयोग करने की अपील कर रहे हैं

हर कोई अयोध्या जाकर प्रभु राम के दर्शन नहीं कर सकता तो इसलिए क्यों ना हम इस क्षेत्र में एक राम मंदिर का निर्माण करें। जिससे जो अयोध्या ना जा सके प्रभु राम के दर्शन यहां कर सकें। इसकी राशि महतारी वंदन से हम महिलाएं एकत्रित कर रहे है साथ ही अलग अलग समूह बनाकर दूसरे गांव से भी सहयोग राशि ली जा रही है।
मंदिर निर्माण में अभी तक 10 लाख रूपये खर्च हो चुकी है। 14 लाख रुपए स्ट्रक्चर में और साज सज्जा के अलावा अन्य में अनुमानित 20 लाख तक लागत आ सकती है।
सबसे महत्वपूर्ण धर्म के प्रति भी जागरूक की जा रही है।

चमेली शर्मा
(अध्यक्ष) ग्राम दानसरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here