
Ro.No - 13672/140


रायगढ़। राज किशोर सिंह को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल रायगढ़ के खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल के छत्तीसगढ़ महासचिव बृजेश कुमार पांडे के द्वारा आदेश जारी कर राज किशोर सिंह को खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। राज किशोर सिंह ने बृजेश कुमार पांडे कार्यकारिणी अध्यक्ष पिंटू सिंह रायगढ़ सहित भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल के पूरे टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ ने जो भरोसा मेरे ऊपर दिखाया है उसपर मै खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। ओर संघ के सभी दायित्वों को निभाऊंगा। और हमेशा खरसिया के मजदूरों के हित में काम करूंगा । नवीन जिम्मेदारी मिलने से राज किशोर सिंह के समर्थकों में उत्साह का माहौल है।



