Home Blog भाटापारा में सप्ताह में दो दिन लगेगा अपर कलेक्टर न्यायालय,सिमगा एवं भाटापारा...

भाटापारा में सप्ताह में दो दिन लगेगा अपर कलेक्टर न्यायालय,सिमगा एवं भाटापारा अनुविभाग के प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी

0

Additional Collector’s Court will be held two days a week in Bhatapara, Simga and Bhatapara subdivision cases will be resolved quickly

अधिकारियों के मध्य हुआ कार्य विभाजन,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 25 नवम्बर 2024/क्लेक्टर दीपक सोनी ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी एवं कसावट लाने के लिए जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है। जिसके तहत अब भाटापारा में सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को अपर कलेक्टर न्यायालय लगाया जायेगा। जहां पर सिमगा एवं भाटापारा अनुविभाग (राजस्व)के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। जिससे प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएंगी साथ ही सिमगा के लोगो को अब बलौदा बाजार आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। जारी कार्य विभाजन आदेशानुसार
सुश्री दिव्या अग्रवाल को जिला पंचायत सीईओ सहित अपर कलेक्टर (विकास) शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा, साक्षर भारत, कलेक्टर द्वारा समय-समय सौंपे गए अन्य कार्य, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते को तहसील बलौदाबाजार, लवन, पलारी, कसडोल, सोनाखान, टुण्डरा के राजस्व अपील/पुनरीक्षण तथा पुनर्विलोकन प्रकरणों का पंजीयन एवं निवर्तन, सिलिंग प्रकरणों (छ.ग. भू.रा. संहिता 1959 की धारा 165 (6), 165 (6) अ, 170 (ख), 237 (2) 243 एवं 247 को छोड़कर) का निराकरण,
जिला विवाह अधिकारी, जनसूचना अपीलीय अधिकारी, कालोनी/टाउनशीप के विकास की अनुज्ञा (एकल खिडकी प्रणाली), प्रभार क्षेत्र से संबंधित ऋण मुक्त अधिनियम एवं छग कृषि खातों, उच्चतम सीमा अधिनियम 1974 के अंतर्गत अपील प्ररकणों की सुनवाई एवं निपटारा, जिला दण्डाधिकारी, जिले की कानून व्यवस्था का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था, नागरिकता प्रभार क्षेत्र के एस.डब्ल्यू.शाखा, लायसेंस (प्रभार क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी वित्त एवं स्थापना (आहरण एवं संवितरण अधिकारी), वरिष्ठ लिपिक 1, 2, 3, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, भू-अर्जन (प्रभार क्षेत्र), नजूल शाखा (प्रभार क्षेत्र), कृषि, उद्यानिकी, भूपेन्द्र अग्रवाल अपर कलेक्टर को तहसील भाटापारा, सिमगा, सुहेला के राजस्व अपील, पुनरीक्षण तथा पुनर्विलोकन प्रकरणों का पंजीयन एवं निर्वतन, सिलिंग प्रकरणों का (छ.ग. भू. राजस्व संहिता 1959 की धारा 165 (6), 165(6) अ, 170 (ख), 237(2), 243 एवं 247 को छोड़कर) का निराकरण लिंक कोर्ट भाटापारा (प्रभार क्षेत्र) सर्व अनुविभाग के लिए राजस्व कार्यों हेतु समन्वय एवं नियंत्रण अधिकारी, जिला न्यायालय से समन्वय प्रभार क्षेत्र से संबंधित ऋण मुक्त अधिनियम एवं छ.ग. कृषि खातों, उच्चतम सीमा अधिनियम 1974 अंतर्गत अपील प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य /स्थानीय निर्वाचन) ,खनिज,जिला कोषालय/नगर सेना एंव रेडकास,खाद्य विभाग,लायसेंस (प्रभार क्षेत्र) भू-अर्जन (प्रभार क्षेत्र,नजूल शाखा (प्रभार क्षेत्र),चिप्स,कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, जिले की कानून व्यवस्था का पर्यवेक्षण (प्रभार क्षेत्र के), नागरिकता (प्रभार क्षेत्र के), अभिषेक गुप्ता अपर कलेक्टर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी,कौशल विकास उन्नयन, कोचिंग/पीएससी ग्रंथालय,केन्द्रीय/नवोदय विद्यालय,खेल विभाग,जिला शहरी विकास अभिकरण,स्वास्थ्य विभाग,आबकारी, आदिवासी विकास,श्रम विभाग,समाज कल्याण,महिला बाल विकास विभाग,नोडल अधिकारी संपर्क केन्द्र कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य, मिथलेश डोण्डे अपर कलेक्टर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी,भू-अभिलेख (आहरण एवं संवितरण अधिकारी), नाजरात शाखा, जनसंपर्क निधि, प्रभारी अधिकारी न्यायालय कलेक्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं च्वाईस परियोजना,लोक सेवा गारंटी, विभागीय जांच राहत एवं आपदा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य, बी.आर.ध्रुव संयुक्त कलेक्टर को
अभिलेख कोष्ठ,शिकायत शाखा/पीजीएन/पीजी पोर्टल, 20 सूत्रीय, समय-सीमा, प्रतिलिपि (नकल) शाखा,जनगणना शाखा, प्रपत्र एवं स्टेशनरी, अधीक्षक शाखा, आवक जावक, कलेक्टर द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य कार्य,अरुण सोनकर डिप्टी कलेक्टर खादी एवं ग्रामोद्योग, परीक्षा शाखा,सूचना का अधिकार,अल्प बचत, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय मंत्रीगणों की घोषणा, जिला अंत्यावसायी, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य
श्री देवाशीष कुर्रे डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) को सहायक जिला सत्कार अधिकारी कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य शामिल है।

इसी तरह श्रीमती सीमा ठाकुर संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पलारी, डीएमएफ, शासकीय आवास एवं ट्रांजिट हास्टल आबंटन, अमित कुमार गुप्ता संयुक्त कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बलौदाबाजार, जिला सत्कार अधिकारी, रामरतन दुबे,संयुक्त कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, गिरौद/कसडोल, डिप्टी कलेक्टर अंशुल वर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, सिमगा, डिप्टी कलेक्टर नितिन तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, भाटापारा की जिम्मेदारी दी गई हैं।
इसी तरह लिंक अधिकारी बनाए गए है जिसमें सुश्री दिव्या अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत की प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, अपर कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते का अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता का अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते का अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर मिथलेश डोण्डे का संयुक्त कलेक्टर बी.आर.ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर बी.आर.ध्रुव का संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ठाकुर का संयुक्त कलेक्टर बी.आर.ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर अरूण सोनकर का संयुक्त कलेक्टर बी.आर.ध्रुव, अनुविभागीय बलौदाबाजार अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पलारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पलारी का अनुविभागीय बलौदाबाजार अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसडोल का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गिरौद, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गिरौद का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसडोल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भाटापारा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भाटापारा को बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here