Home छत्तीसगढ़ आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत,कलेक्टर ने जांच के...

आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत,कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

0

 

 

Ro.No - 13759/82

*अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित,7 दिन में सौंपी जाएंगी रिपोर्ट*

 

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 26 नवंबर 2024/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर दीपक सोनी से आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में आवदेकों के द्वारा किया गया। जिस पर कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया है। समिति के सचिव जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री टी जाटवर को नियुक्त किया गया है। उक्त समिति 7 दिनों में अपनी जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here