A total of 942 missing persons were found this year under “Operation Vishwas” by District Balodabazar-Bhatapara Police
● गुम इंसानों में 228 नाबालिक बालक/बालिका भी है शामिल, जिन्हें खोजबीन कर किया गया उनके परिजनों के सुपूर्द

● बरामद गुम इंसानों में कुल 13 बालक, 215 बालिका 164 पुरुष एवं 550 महिलाएं है शामिल
● दिनांक 01.01.2024 से 28.11.2024 तक गुम इंसानों की खोजबीन के लिए चलाया गया अभियान
● पुलिस टीम द्वारा गुम इंसानों को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि दीगर राज्यों से खोजबीन करवापस लाया गया वापस उनके घर
● साथ ही सरहदी जिलों महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ आदि जिलों से भी गुम इंसानों को दास्तांयाब किया गया
● जिले द्वारा इस वर्ष पूरे साल में 1000 से अधिक गुम इंसान बरामद करने का लक्ष्य किया गया है तय
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– आपरेशन विश्वास” के तहत जिले में इस वर्ष दिनांक 01.01.2024 से 28.11.2024 तक गुम इंसानों की खोजबीन के लिए पूरे माह विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नोडल अधिकारी एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को गुम इंसानों की खोजबीन के लिए पृथक-पृथक टास्क देकर गुम इंसानों के मिलने की हर संभावित जगह, इनपुट आदि का संधारण कर तत्काल खोजबीन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान गुम इंसानों के परिजनों, स्कूल मित्रों आदि से पूछताछ पर मिली जानकारी एवं सायबर सेल की टेक्निकल टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीमों को गुम इंसानों की खोजबीन के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय से मुख्यालय स्तर पर भी एक टीम का निर्माण किया गया, जिसे गुम इंसान के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर संबंधित स्थान के लिए तत्काल रवाना किया जाता था, जिससे गुम इंसान के मिलने की संभावना प्रबल हो जाती थी।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा सरहदी राज्यों आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि राज्यों से गुम इंसानों को बरामद किया गया है। साथ ही आसपास के जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ आदि से भी गुम इंसानों को बरामद किया गया है। संपूर्ण अभियान में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा कुल 942 गुम इंसानों को बरामद करने में सफलता मिली है। इन गुम इंसानों में कुल 228 नाबालिक बालक/बालिका भी शामिल है, जिन्हें विधिवत कार्यवाही पूर्ण कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बरामद गुम इंसानों में कुल 13 बालक, 215 बालिका 164 पुरुष एवं 550 महिलाएं शामिल है। इस वर्ष पूरे साल में 1000 से अधिक गुम इंसान बरामद करने का लक्ष्य जिले द्वारा तय किया गया है।



