Home छत्तीसगढ़ कृष्णा सॉल्वेंट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने…

कृष्णा सॉल्वेंट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने…

0

 

Raigarh। जूटमिल थाना के छातामुड़ा क्षेत्र में स्थित कृष्णा सॉल्वेंट राइसमिल में आज दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई। घटना दोपहर करीबन 12:00 बजे की है, और आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Ro.No - 13672/140

फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में तेजी दिखाई। आग से फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

क्या कहते हैं जूट मिल थाना प्रभारी

कृष्ण सॉल्वेंट में आग लगने की घटना हुई है, दोपहर करीबन 12:00 आग लगी है, फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

मोहन लाल भारद्वाज, जूटमिल थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here