Home छत्तीसगढ़ मस्तुरी क्षेत्र से मजदूरों का पलायन जोरो पर रोजगार के लिए रहे...

मस्तुरी क्षेत्र से मजदूरों का पलायन जोरो पर रोजगार के लिए रहे अन्य राज्य

0

 

मस्तुरी – मस्तुरी क्षेत्र से मजदूरों का पलायन जोर शोर से शुरू हो गया है और बड़ी संख्या में मस्तुरी क्षेत्र के लोग पलायन कर जीवन यापन करने के लिए अन्य राज्य जा रहे है। इन लोगो का मानना है कि इन्हें मस्तुरी क्षेत्र में रोजगार नही मिलता जिस वजह से यहां से बड़ी संख्या में लोग पलायन करते है। कोरोना काल के आकड़ो चौंकाने वाला रहा क्षेत्र से तकरीबन 70 हजार लोग हर साल पलायन कर जीवन यापन करते है। पलायन करने की वजह यहां लोगो को पर्याप्त मात्रा में रोजगार नही मिल पाता है। लिहाजा लोग हर साल पलायन करते है।

Ro.No - 13672/140

रोजगार का दावा निकला फैल

शासन द्वारा गरीब परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार देने का दावा करती है। लेकिन मस्तुरी क्षेत्र में ऐसा नही है। अधिकारियों की सुस्त रवैये की वजह से लोगो को रोजगार नही मिल पाता है। आज की स्थिति में लीगो को रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन ऐसा नही है। अभी भी क्षेत्र में काम शुरू नही हुआ है। लोगो को मनरेगा से रोजगार नही मिल रहा है। लिहाजा लोग पलायन करने को मजबूर है। वही मनरेगा को लेकर क्षेत्र की लोगो मे उत्साह नही दिख रहा है। क्योंकि या तो मजदूरों को समय पर भुगतान नही होता या फिर उनके लिए राशि काफी कम है। वजह कुछ भी हो गरीब तपके के लोगो को भला होते नही दिख रहा है।

पलायन रोकने में श्रम विभाग और पोलिसिंग व्यवस्था फैल

क्षेत्र में लगातार पलायन हो रही है जिसकी जानकारी जनप्रतिनिधि सहित आला अधिकारियों को है। लेकिन कोई इस गंभीर बीमारी (पलायन) को रोकने के लिए सामने क्यों नही आते है। श्रम विभाग में कई योजना चलाये जा रहे है बावजूद जो वास्तव में इन योजनोओ का लाभ लेने वाले गरीब वर्ग के लोगो है उन्हें इनका फायदा ही नही मिल पा रहा है।

* क्षेत्र में दलाल सरदार सक्रिय,चला रहे संगठन*

मस्तुरी क्षेत्र में दलाल सरदार सक्रिय है बिना लाईसेंस के तकरीबन 20 से ज्यादा दलाल क्षेत्र में सक्रिय है जो लोगो को पलायन कराते है। लेवरो के एवज में मोटी रकम लेकर उन्हें कम कीमत देकर इट बनाने भेज देते है। जब मजदूरों का हिसाब किताब होता है तब पता चलता है कि उनके हिस्से का कमाई दलाल अपनी कमीशन के रूप में ले लिया है। फिर मजदूरी की झगड़ा इट संचालको से होती है और उन्हें बंधक बना कर काम कराया जाता है। इलाहाबाद और गुजरात से बस मजदूर ले जाने के लिए आ रहे है इसपर शासन द्वारा कोई रोक लगाया नही जा रहा है।

मजदूरों के पलायन के लिए लेबर इंस्पेक्टर राहुल मेहर से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मजदूरों के सरदारो को हम लोगों के द्वारा नोटिस दिया गया है और उनसे कहा गया है कि आप लोग लाइसेंस जल्द से जल्द बनवाए तथा हमे जानकारी दे की किस गांव से कितने मजदूरों को आप लेकर जा रहे है।

पचपेड़ी थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा की मजदूर पलायन के लिए विभाग के इंस्पेक्टर से कहा है कि पुलिस की जरूरत होगी तो हम सहयोग करने को तैयार है जिससे पलायन रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here