Home Blog संपर्क केंद्र से रुखमणी कोशले को एक फोन पर मिला अंत्योदय राशन...

संपर्क केंद्र से रुखमणी कोशले को एक फोन पर मिला अंत्योदय राशन कार्ड

0

Rukhmani Koshle got Antyodaya ration card in one phone call from Sampark Kendra

गांव में अवैध शराब विक्रय की भी मिली शिकायत,आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Ro.No - 13759/82

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- जिला प्रशासन द्वारा संचालित संपर्क केंद्र 92018-99925 के माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। भाटापारा नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 09 दाऊ कृष्ण कुमार के निवासी श्रीमती रुखमणी कोशले ने 92018- 99925 में फोन के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज की कराया। जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान किया। श्रीमती ने बताया कि उनकी पति से तलाक हो चुका है और वे पिछले नौ दस वर्षों से अकेली रोजी मजदूरी कर जीवनयापन कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान करने की गुहार लगाई ताकि वे अपने जीवनयापन को सरल बना सकें। उनकी इस समस्या को खाद्य विभाग ने प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की और उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया। तत्काल राशन कार्ड मिलने पर श्रीमती रुखमणी कोशले ने संपर्क केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र हमारे जैसे जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है।।मुझे मेरी समस्या का तुरंत समाधान मिला,इसके लिए मैं जिला प्रशासन का आभारी हूं. श्रीमती कोशले ने राशन कार्ड सम्बंधित समस्या तत्काल निराकरण होने पर कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही आम लोगो से अपील करते हुए संपर्क केंद्र का लाभ लेने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here