Home Blog आभार जताने पहुंची सरस्वती यादव को मुख्यमंत्री ने रिमोट थमा कर कहा...

आभार जताने पहुंची सरस्वती यादव को मुख्यमंत्री ने रिमोट थमा कर कहा आज आप ही प्रदेश की सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें

0

The Chief Minister handed over the remote to Saraswati Yadav who had come to express his gratitude and said that today you should release the amount of Mahtari Vandan Yojana to all the women of the state.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता से 3 दिसंबर सरस्वती यादव के लिए हो गया खास

Ro.No - 13672/140

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक, हितग्राही से जारी करवाई महतारी वंदन की दसवीं किश्त

रायगढ़,  रायगढ़ की सरस्वती यादव के लिए 3 दिसंबर का दिन खास हो गया। दरअसल रायगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताने पहुंची। रायगढ़ की सरस्वती यादव भी महिलाओं के इस समूह में शामिल थी। मंच में पुष्पगुच्छ देकर जब उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया। तो मुख्यमंत्री श्री साय ने सरस्वती को रिमोट थमाते हुए कहा कि आज आप ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें। सरस्वती को सहसा विश्वास नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज आपके हाथों प्रदेश के 70 लाख माताओं बहनों के खाते में योजना की दसवीं किश्त के रूप 652 करोड़ जारी होंगे।
सरस्वती बताती हैं जब राशि जारी कर मंच से नीचे उतर रही थी तो पता चला यह पहली बार हुआ है जब किसी योजना के हितग्राही से ही मुख्यमंत्री ने राशि जारी करवाई है। यह जानकर खुशी और बढ़ गई।खुशियों का जो नोटिफिकेशन हर माह मुझे मिलता है, आज बटन दबा कर प्रदेश की 70 लाख माताओं बहनों को खुशियों का यह नोटिफिकेशन भेजने का मौका मुझे मिला है। यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता है जो उन्होंने योजना की एक हितग्राही को इतना बड़ा अवसर दिया। यह पल ताउम्र नहीं भूल सकती।

यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन, उनकी सहजता की झलक थी। जो उन्होंने पहली बार एक हितग्राही से ही पूरे प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जारी करवाई। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना की दस किश्तों में महिलाओं को 6530 करोड़ रूपये अंतरित किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here