Officers of All India Kurmi Kshatriya Mahasabha met Governor Deka
रायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। छत्तीसगढ मनुवा कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने 128 वर्ष पुराने संगठन की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया और आगामी माह महासमुंद में होने वाले महासभा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि श्री डेका को आमंत्रित किया।
Ro.No - 14097/135


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण वर्मा सहित श्री मनोज वर्मा, श्री द्रोण चंद्रकर, श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती निरंजना चंद्राकर उपस्थित थे।



