Home Blog केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे रायपुर,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने...

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे रायपुर,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने किया स्वागत

0

Union Minister Jagat Prakash Nadda reached Raipur, State BJP Vice President Shivratan Sharma welcomed him

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब” कार्यक्रम में सम्मिलित होने पधारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल
रायपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं विधायक मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और महिलाएं भी पहुंची हैं। लोक कलाकारों ने एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य कर जेपी नड्‌डा का स्वागत किया।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here