Home Blog शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह में न्योता भोज

शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह में न्योता भोज

0

Invitation feast in Government Primary School Jevaridih

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ शासकीय प्राथमिक शाला जेबरीडीह के बच्चों एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को न्यौता भोजन श्रीमती वेदमति चौहान द्वारा वे अपने पुत्र गुणनीधि व ज्ञाननीधि के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों को न्यौता भोजन के रूप में खीर-पूड़ी चावल सब्जी,सलाद पापड़ अचार मिठाई प्रदान किया गया आपको बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में समाज के योगदान के लिए निर्मित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना देने के साथ भोजन में रुचि बढ़ाने के लिए न्योता भोज शुरू किया गया है। इसलिए गांव वालों की ओर से न्यौता भोज के रूप में जैसे की जन्मदिवस विवाह समारोह गृह प्रवेश वह अन्य किसी भी खुशी के मौके पर सरकारी स्कूल के बच्चों को न्यौता भोजन दिया जाता है शासन के नियमानुसार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल के दिशा-निर्देश एसीईओ मनीष सिन्हा और बीआरसीसी शैलेन्द्र मिश्रा और संकुल प्रभारी सुंदरलाल सिदार व संकुल समन्वयक दासरथी जांगड़े कुशल मार्गदर्शन से बच्चों को न्यौता भोजन कराया गया। अंत में प्रभारी प्रधान पाठक एस कुमार सारथी द्वारा श्रीमती वेदमती चौहान का आभार व्यक्त किया गया व सहायक शिक्षक भुवनेश्वर सिदार ने उनके दो बच्चों को जन्मदिवस की बधाई व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here