Only if the farmer prospers, the country will also move on the path of prosperity- Shivratan Sharma
विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण: शिवरतन शर्मा

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा कि विकसित भारत बनाने में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाना हमारी भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से धान की खेती के साथ-साथ आमदनी बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया। शिवरतन शर्मा भाटापारा विधानसभा के ग्राम तरेंगा में आयोजित किसान सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
शिवरतन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कृषि और सहकारिता से ही भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा। किसान समृद्ध होगा तो ही देश भी समृद्धि की राह पर चलेगा। हमारी इसी सोंच को आगे बढ़ाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बजट में खेती किसानी को सबसे आगे रखा है।उनके बजट में गरीब अन्नदाता के जीवन में ख़ुशी लाने ईमानदारी से प्रयास किया गया है।आज उन्ही की प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना को भी किसानों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी योजना के रूप में देखा जा रहा है। निश्चित ही अब खेती किसानी के दिन बदलें और देश की खुशहाली का मार्ग खेतों की मेढ़ों से होकर गुजर रहा है।
शिवरतन शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनते ही वर्ष 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर हमने 13 लाख किसानों को धान के बकाये बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित कर दीया था। हमने अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की। पिछले साल 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और राज्य सरकार द्वारा घोषित उपार्जन मूल्य तथा दो साल का बकाया बोनस के माध्यम से किसानों के खाते में लगभग 49 हजार करोड़ रुपए अंतरित किये हैं..
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि अन्नदाता किसानों की सेवा के लिए हम संकल्पित है। यही वजह है कि उनकी खेती-किसानी का लागत मूल्य कम करने के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार निरंतर नई-नई योजनाएं लेकर आ रहे है। हमारी भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा धान पर बोनस भी अन्नदाताओं के परिश्रम का ही सम्मान है।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री जी स्वयं कृषक हैं इसलिए छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में निरंतर उन्नति हो रही है। छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के कारण वर्तमान में धान की खेती फायदे का सौदा है और फसल चक्र अपनाकर उद्यानिकी फसलों को शामिल कर कृषकों को आय बढ़ाने का पुनः सुझाव दिया।
किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम के साथ ही शिवरतन शर्मा ने ग्राम तरेंगा में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बने अतिरिक्त कक्ष, हाई स्कूल आहाता, साहू पारा में बने रंगमंच, सेगरी केशन का लोकार्पण एवं चक्रधारी समाज भवन में बनने वाले आहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया…साथ ही मितानिनों,बिहान योजना में कार्य रत लोगो एवं स्वच्छता प्रभारी बहनों का भी बहनों का भी सम्मान किया..
उक्त अवसर पर सुनील यदु, डब्लू सिंह,सतीश सोनी,पवन वर्मा, डिगेश्वर साहू, फागु ध्रुव, रेखा राम वर्मा, जयंत लाल चेलक, धनेश साहू,देवचरन, जलेश्वर यदु, टेकराम साहू, मनहरण साहू, आनंद देवांगन, हरिचरण यदु , छन्नू साहू, नीलकंठ, दशरथ,परमेश्वर, वीरेंद्र, भीखू सहित बडी संख्या में कृषक सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे.l



