Home Blog किसानो की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा उमेश राठौर

किसानो की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा उमेश राठौर

0

Farmers’ facilities will be taken care of: Umesh Rathore

साकेत तिवारी ,कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के मुख्य राज्य विपणन प्रबंधक आर0 एस0 तोमर, के निर्देशन, में मदन मोहन बाजपेई, कनिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि जिला – जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 2024 को एक पेयजल सुविधा कार्यक्रम का आयोजन सेवा सहकारी समिति, सिवनी, जिला:- जांजगीर-चांपा मे किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. एस. तोमर, मुख्य राज्य विपणन प्रबंधक कृभको छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश राठौर, समिति अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सिवनी द्वारा की गई l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुनेन्द्र शुक्ला प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति, बोडसरा एवं मायाराम राठौर प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति, शिवनी रहे।
सामूहिक अंगीकृत ग्राम के तहत कृभको द्वारा पेयजल सुविधा कार्यक्रम की शुरुआत मे जल ही जीवन है एवं जल है तो कल है जैसे स्लोगन को समिति अध्यक्ष कहते हुए स्वच्छ जल की आवश्यकता के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मुनेन्द्र शुक्ला द्वारा बताया गया की मानव जीवन एवं प्राकृतिक को जीवंत बनाये रखने के लिए स्वच्छ परम आवश्यक है। मायाराम राठौर ने बताया कि समय समय पर कृभको द्वारा समिति मे कार्यक्रम आयोजित होते है जिससे किसानों को उचित जानकारी उपलब्ध हो पाती है।

Ro.No - 13672/140

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोमर ने जल का मानव जीवन मे उपयोग को लेकर विस्तृत जानकारी दी सामूहिक स्थानों पर स्वच्छ जल कि उचित व्यवस्था मे योगदान को लेकर कई महत्वपूर्ण विंदुओं को बताया एवं समिति प्रबंधक बोडसरा एवं सिवनी को कृभको के पेयजल सुविधा कार्यक्रम के तहत वाटर डिस्पेंसर प्रदान किये। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण किसान बंधुओ को कृभको एवं इसके समस्त उत्पादों तरल जैव उर्वरक, जिंक, पी. डी. एम. एवं कम्पोस्ट के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही किसानों को जैविक खेती अपनाने का सुझाव दिया। ग्रामीण किसान बंधुओ को धान की फसल में लगने वाले खैरा रोग के लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं उपचार के लिए जिंक सल्फेट का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी मे मदन मोहन बाजपेई के द्वारा उपस्थित सभी किसानो का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
[11:56 am, 21/12/2024] Sandip Sir: Ok

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here