Home Blog उपार्जन केंद्र से धान परिवहन कर रहे मिलर के ट्रक में लगी...

उपार्जन केंद्र से धान परिवहन कर रहे मिलर के ट्रक में लगी आग

0

Miller’s truck transporting paddy from the procurement center caught fire

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Ro.No - 13672/140

700 बोरी धान मिलिंग के लिए लेकर जा रही थी गाड़ी, करीब 100 बोरी धान आग से प्रभावित, 600 बोरी धान सुरक्षित

शासकीय संपत्ति का नुकसान नहीं: खाद्य अधिकारी

रायगढ़,आज देर शाम धान खरीदी के उपरांत समिति से मिलिंग के लिए धान उठाव कर लेकर जा रहे ट्रक में कुसमुरा के पास आग लग गई। ट्रक के केबिन में मेकेनिकल फाल्ट के चलते आग लगी। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड द्वारा ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। जिला खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ट्रक में मिलर द्वारा समिति से उठाव कर 700 बोरी धान मिलिंग के लिए परिवहन किया जा रहा था। प्राथमिक आंकलन में आग लगने से करीब 100 बोरी धान के जलने की आशंका है। शेष 600 बोरी धान सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मिलर द्वारा डीओ जारी करवा कर धान का उठाव किया गया था और इस दुर्घटना से शासकीय संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here