Home Blog धान खरीदी केंद्र बार में हुआ दुखद हादसा, ट्रक से गिरने से...

धान खरीदी केंद्र बार में हुआ दुखद हादसा, ट्रक से गिरने से एक हमाल की मौत

0

A tragic accident happened at the paddy procurement center, a porter died after falling from a truck

दिलीप टंडन रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र स्थित धान खरीदी केंद्र बार में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रक में धान लोड करते समय एक हमाल,सनातन सिदार (40 वर्ष), अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Ro.No - 13672/140

जानकारी के अनुसार, सनातन सिदार ग्राम देवगांव का निवासी था और वह धान लोड कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रक के ऊपर से नीचे गिर पड़ा। अन्य मजदूरों ने तत्परता से उसे उठाया और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरमकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here