Home Blog रायगढ़ को मिले अनुभवी नेतृत्व: पी. व्ही. सजीव और बी. एल. वर्मा...

रायगढ़ को मिले अनुभवी नेतृत्व: पी. व्ही. सजीव और बी. एल. वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

0

Raigarh gets experienced leadership: P.V. Sajeev and B.L. Verma get new responsibility

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों को रायगढ़ क्षेत्र में नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पी. व्ही. सजीव को अतिरिक्त मुख्य अभियंता, रायपुर से पदोन्नति देकर मुख्य अभियंता, रायगढ़ नियुक्त किया गया है। वहीं, बी. एल. वर्मा को अधीक्षण अभियंता, बिलासपुर से पदोन्नति उपरांत अतिरिक्त मुख्य अभियंता, रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

Ro.No - 13672/140

दोनों अधिकारी रायगढ़ क्षेत्र में पहले भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें क्षेत्र की भौगोलिक, तकनीकी और प्रशासनिक जरूरतों को समझने में आसानी होगी। उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व से रायगढ़ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी होने की उम्मीद है।

रायगढ़ क्षेत्र को मिलेगा बेहतर विकास

रायगढ़ की जनता को विश्वास है कि इन दोनों अधिकारियों का अनुभव और नेतृत्व क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पी. व्ही. सजीव के नेतृत्व में रायगढ़ क्षेत्र में नवीन परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की आशा है, जबकि बी. एल. वर्मा का तकनीकी ज्ञान और प्रबंधन कौशल विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा।

बधाइयों का तांता

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की रायगढ़ में पदस्थापना पर स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों में उत्साह है। क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पटेल ने इन नियुक्तियों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “दोनों अधिकारी रायगढ़ क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होंगे। इनके अनुभव और समर्पण से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।”

विभाग को मिलेगी नई ऊर्जा

इस नई जिम्मेदारी के साथ, विभाग को यह विश्वास है कि श्री सजीव और श्री वर्मा दोनों रायगढ़ क्षेत्र में उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे। इन पदस्थापनों से विभाग के कार्यों में गति आएगी और रायगढ़ की जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here