The BJP government is working by keeping the interests of the villages, poor and farmers at the top – Shivratan Sharma
सौरभ बरवाड़/भाटापारा:-:- क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर एवं लेवई में आयोजित कृषक सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में किसानों के साथ संवाद कर उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा कृषक व कृषि कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना, कृषि उत्पादन को बढ़ाना और कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी सुधार को बढ़ावा देना है।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित को सबसे ऊपर रखकर काम कर रही है। केंद्र एवं प्रदेश में संचालित हो रही सभी योजनाएं इस बात को प्रमाणित भी करती है। हर खेत तक पानी पहुंचे और सभी किसान परिवार का जीवन खुशहाल हो इसी ध्येय को लेकर हमारी सरकार काम कर रही है। हमे इस बात की ख़ुशी है कि हमारे प्रयासों को सभी की सराहना मिल रही है, फलस्वरूप और अधिक उत्साह के साथ हमारी सरकार जनता की सेवा कर पा रही है।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, सिंगारपुर उपार्जन केंद्र के अध्यक्ष दीनबंधु दुबे, लेवई उपार्जन केंद्र के अध्यक्ष ठाकुर राम साहू, महेश वर्मा, बुधेश्वर वर्मा, रविन्द्र जैन, संतोष साहू, सुरेश वर्मा, सुनील यदु, मालिकराम यदु, मान सिंह निषाद, दिनेश साहू, सहित भाजपा पदाधिकारीगण, विभाग के अधिकारी- कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान भाई व ग्रामवासी उपस्थित रहे।



