Home Blog  छग कुंभ दर्शन द्वारा पंचमी स्नान की जोरदार तैयारी, भाटापारा की भी...

 छग कुंभ दर्शन द्वारा पंचमी स्नान की जोरदार तैयारी, भाटापारा की भी दिख रही बड़ी संख्या मे भागीदारी

0

Chhattisgarh Kumbh Darshan made vigorous preparations for Panchami bath, Bhatapara is also seen participating in large numbers

बसंत पंचमी स्नान को लेकर दिख रहा जबर्दस्त उत्साह

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- उमंग उत्साह के प्रतीक ऋतुओं के राजा बसंत ॠतु की विशेष महत्ता है,प्रकृति जहां एक ओर नवीन रुप धारण करती हुई नजर आती है वहीं जीवन मे भी नवीनता और उर्जा संचार का प्रतिनिधित्व का परिचायक भी बंसत ऋतु ही होता है, लिहाजा धर्म अध्यात्म सहित जीवन के सभी आयामों मे इसे विराट स्वरुप प्राप्त है,इसलिए यह ऋतु महज मौसम के बदलाव का प्रतीक न होकर जीवन के विभिन्न पहलुओं के विशेष निर्धारण का भी बिम्ब है,आस्था एवं विश्वास की भावना से परिपूर्ण यह अवधि स्वयं अपने आप मे भव्य उत्सव का प्रतिबिंब है, आस्था के महाउत्सव महाकुंभ मे जनमानस के बीच इस बेला जबर्दस्त उत्साह की अभिव्यक्त स्पष्ट रुप से परिलक्षित होती हुई जान पड़ रही है।

सात शाही स्नानों की दिव्य छटा

पौष पूर्णिमा 13जनवरी से प्रारंभ हो रहे महा कुंभ मे सात शाही स्नानों की दिव्य छटा परिलक्षित होगी,जिसमें साधु संतो दिव्य अखाड़ों के पुण्य स्नान दर्शनीय होंगे, प्रथम स्नान पौष पूर्णिमा 13जनवरी से प्रारंभ हो रहे महाकुंभ का द्वितीय स्नान 14जनवरी मकर संक्राति स्नान के रुप मे संपन्न होगा, 29जनवरी मौनी अमावस्या के रुप मे तृतीय शाही स्नान की दिव्य छटा नजर आयेगी, 3फरवरी बसंत पंचमी स्नान की उत्साह मय छटा बिखरेगी, अचला नवमी के रुप मे पंचम स्नान,तथा 12फरवरी को माघी पूर्णिमा का दिव्य शाही स्नान संपन्न होगा,वहीं महाशिवरात्रि महापर्व 26फरवरी को सप्तम शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ पूर्णता को प्राप्त होगी।

बसंत पंचमी स्नान को लेकर जबर्दस्त उत्साह

13जनवरी पौष पूर्णिमा शाही स्नान के साथ प्रारंभ हो रहे महाकुंभ मे भागीदारी के लिए चंहुओर जबर्दस्त उत्साह का वातावरण नजर आ रहा है,बताया जा रहा है कि इस महाकुंभ की विशेष महत्ता है तथा जानकारों संत विद्वानों का कहना है कि 144वर्ष बाद दुर्लभ मुहुर्त की पुनरावृति हो रही है तथा पुनः 144वर्ष बाद फिर से अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी मुहुर्त की पुनरावृति होगी,लिहाजा इस कुंभ को लेकर जनमानस के बीच अतिरिक्त एवं जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है,वैसे तो सभी शाही स्नानों के दर्शन एवं भागीदारी को लेकर जनमानस के बीच जोरदार उत्साह नजर आ रहा है,लेकिन बसंत पंचमी स्नान भागीदारी को लेकर जनमानस के बीच अतिरिक्त जोरदार उत्साह की अभिव्यक्ति हो रही है,जिसके तहत बसंत पंचमी के अवसर पर आस्था का विराट जन सैलाब उमड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

भाटापारा मे जबर्दस्त उत्साह की फिजा

कुंभ दर्शन एवं पुण्य स्नान को लेकर राज्य मे भी जबर्दस्त उत्साह के दर्शन हो रहें है तथा विभिन्न माध्यमों से महाकुंभ मे भागीदारी के लिए लोगों की तैयारी स्पष्ट रुप से परिलक्षित हो रही है,इसी कड़ी मे छत्तीसगढ कुंभ दर्शन दल भी कुंभ दर्शन एवं स्नान मे भागीदारी के लिए उत्साह के साथ जुटा हुआ नजर आ रहा है,तथा अत्यंत महत्वपूर्ण स्नान बसंत पंचमी स्नान मे भागीदारी के लिए दुर्ग धमतरी रायपुर बिलासपुर सहित विभिन्न जगहों के अलावा भाटापारा से बड़ी संख्या मे भागीदारी के दर्शन हो रहें है,तथा कुंभ यात्रा को लेकर जबर्दस्त उमंग एवं उत्साह के दर्शन हो रहें है,धार्मिक आयोजनों की धरा भाटापारा कुंभ दर्शन स्नान को लेकर आस्था से लबरेज एवं उत्साह से परिपूर्ण नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here