Home Blog जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 4 जनवरी को

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 4 जनवरी को

0

District level youth festival organized on 4 January

रायगढ़,  जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला-रायगढ़ द्वारा नेहरू युवा केन्द्र, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन 4 जनवरी 2025 को सुबह 9:30 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम एवं नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में किया जाएगा।

Ro.No - 13672/140

जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी भाग लें सकेंगे। युवा उत्सव वर्ग 2024-25 में सम्मिलित प्रतिभागियों की आयुवर्ग 15 से 29 वर्ष निर्धारित है जिसमें विद्यार्थी एवं गैर विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। रॉकबैंड विधा के प्रतिभागी सीधे जिला स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित हो सकेंगे, रॉकबैंड के दल में प्रतिभागियों की संख्या अधिकतम 10 होगी। जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिन विधाओं को शामिल किया गया है इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य एवं व्यक्तिगत लोक गीत को शामिल किया गया है। इसी तरह लाईफ स्किल के तहत कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला / तात्कालिक भाषण एवं कविता, थेमेटिक के तहत विज्ञान मेला, युवा कृति के तहत हस्तशिल्प, टेक्सटाईल एवं कृषि उत्पाद तथा अन्य विधा में रॉकबैंड (केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) शामिल किया गया है। जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल में पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 आयोजन से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here