Deputy Chief Minister Arun Saw will inaugurate the convention of Indian Water Works Association, 400 water experts and experienced engineers from across the country will participate
10-12 जनवरी तक आयोजित इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर

रायपुर / उप मुख्यमंत्री अरुण साव 10 जनवरी को सवेरे दस बजे इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इसकी मेजबानी मिली है। राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट के पास स्थित जैनम मानस भवन में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इसका आयोजन किया गया है।
इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन में देशभर के जाने माने 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल होंगे। इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर आयोजित है। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। अधिवेशन का समापन 12 जनवरी को होगा।



