Home Blog राज्य युवा महोत्सव -25 : विभिन्न प्रतियोगिताओं के दायरा बैंड से सजेगी...

राज्य युवा महोत्सव -25 : विभिन्न प्रतियोगिताओं के दायरा बैंड से सजेगी आज की शाम

0

State Youth Festival-25: Today’s evening will be decorated with various competitions and bands

रायपुर / तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में आज 13 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर में किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Ro.No - 13672/140

आज खेल परिसर में सांस्कृतिक लोकनृत्य सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक,फ्रीस्टाइल ओपन मंच लोकनृत्य सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किये गए। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक लोकगीत सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, फ्रीस्टाइल लोकनृत्य दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक, कहानी लेखन और कविता पाठ सुबह 9 बजे से प्रारंभ होने के साथ-साथ कृषि उत्पाद और टेक्सटाइल प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई।

युवा महोत्सव में मुख्य मंच का कार्यक्रम शाम 5 बजे से शाम 6ः30 बजे तक, आगमन बैंड का कार्यक्रम रात 6ः30 बजे से रात 8ः30 बजे तक और दायरा बैंड रात 8ः30 बजे से रात 10ः30 बजे तक होगा।

इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों और दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभाओं को कला और संस्कृति के माध्यम से प्रोत्साहित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here