Home Blog तेजी से विकसित हो रहा है छत्तीसगढ़: वन मंत्री कश्यप

तेजी से विकसित हो रहा है छत्तीसगढ़: वन मंत्री कश्यप

0

Chhattisgarh is developing rapidly: Forest Minister Kashyap

देवपहरी में 81 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास-भूमिपूजन

Ro.No - 13672/140

रायपुर / वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सभी वर्गों के शिक्षा, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सेवाओं में बढ़ोत्तरी के साथ ही कला-संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। वनमंत्री श्री कश्यप आज कोरबा जिले के ग्राम देवपहरी में आयोजित शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां 81 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।

वनमंत्री केदार कश्यप ग्राम देवपहरी में गौ-मुखी सेवाधाम द्वारा आयोजित तिल-लाडू ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि गौ-मुखी सेवा धाम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए कल्याण का कार्य कर रही है। उन्हें शिक्षा से जोड़कर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और संस्कृति को जोड़ते हुए समाज के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने रस्साकशी, कबड्डी, तीरंदाजी के विजेताओं का सम्मान कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

मंत्री श्री कश्यप ने देवपहरी में वन विभाग अंतर्गत 5 करोड़ 89 लाख रूपए के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया। जिसमें कोरबा, केंदई, पसरखेत, जटगा, चौतमा, करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन मार्ग, रपटा, जल स्रोत, पुलिया, वॉच टॉवर, आवास निर्माण कार्य सहित वन्य जीव संरक्षण की दिशा में अनेक कार्य शामिल है। इसी तरह जल संसाधन विभाग अंतर्गत 76 करोड़ 33 लाख 62 हजार रुपए के लागत वाले 17 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here