Drug destruction process on January 20
रायगढ़, छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थानों में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि व्यसन समिति का गठन किया गया है।
Ro.No - 14097/135


एनडीपीएस अधिनियम के तहत सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के पश्चात थाना द्वारा नष्टीकरण करने योग्य प्रकरणों की सूची एवं मूल प्रपत्र समिति को प्रस्तुत किया गया। जिसके अनुसार जप्त गांजा को समिति के सदस्यों की उपस्थिति में एमएसपी, स्टील एंड पावर लिमिटेड, जामगांव के भट्ठी में 20 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे जलाकर नष्ट किया जाएगा।



