Home Blog राज्यपाल डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

0

Governor Deka extended his greetings on the occasion of Republic Day

रायपुर / राज्यपाल रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है।

Ro.No - 13672/140

राज्यपाल डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी है। इस अवसर पर उन्हें देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आहवान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here