Home Blog राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर रायगढ़ पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने ली...

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर रायगढ़ पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने ली मताधिकार की शपथ

0

On National Voter Awareness Day, policemen took the oath of voting rights at Raigarh Police Office

रायगढ़, आज, 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस कार्यालय में एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम ने कार्यालयीन स्टाफ को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

Ro.No - 13672/140

इस अवसर पर श्री मरकाम ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने परिवार और परिचितों को भी मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी साधना सिंह समेत पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here