Home Blog देश के विकास में योगदान देने करनी होगी कड़ी मेहनत-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

देश के विकास में योगदान देने करनी होगी कड़ी मेहनत-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

0

We will have to work hard to contribute to the development of the country- Collector Kartikeya Goyal

कलेक्टर श्री गोयल ने सभी को गणतंत्र दिवस दी शुभकामनाएं

Ro.No - 13672/140

कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व

रायगढ़,  76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट की और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि आजादी के बाद यह हमारी तीसरी पीढ़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को विकसित देश देने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए पहले लक्ष्य निर्धारण करना होगा। भारत अपने जिलों, गांवों एवं जनपदों से चलता है। जिसका कार्य आप लोगों में से प्रत्येक व्यक्ति के हाथ से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी विभिन्न परीक्षा के माध्यम से यहां पहुंचे है। आप सरल, सुगम और स्वच्छ तरीके से कार्य करेंगे, उतना ही आपका क्षेत्र और देश विकास करेगा। इसके लिए हमें अपने कार्य में लोगों की समस्याओं व उसके त्वरित निराकरण के लिए संवेदनशीलतापूर्वक कार्य करना होगा। हम भाग्यशाली है जो आज इस कार्यालय और कक्ष में बैठे हैं। जिसके माध्यम से हम आमजन का कार्य करते हैं, जो किसी न किसी के जीवन में महत्वपूर्ण होता हैं और इसके माध्यम से देश की प्रगति सुनिश्चित होती हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप उत्कृष्ट मतदान के लिए प्राप्त राज्य स्तरीय मतदाता जागरूकता पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आज विकसित भारत की ओर अग्रसर है। हमें जब भी मौका मिला बुलंदियों को छूते रहे हैं। हमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचा कर लाभांवित करना है। उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़कर समानता एवं सामाजिकता का भाव लाना है। हम इसमें समय का सदुपयोग करते हुए कड़ी मेहनत और बेहतर कार्य से अपना योगदान दे सकते हैं। अच्छा कार्य के फलस्वरूप निश्चित तौर पर हम अपने समाज और अपनी अगली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य दे सकते है।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here