Home Blog घरघोड़ा कांग्रेस में टिकट को लेकर मचा घमासान, परिवार से तीन बार...

घरघोड़ा कांग्रेस में टिकट को लेकर मचा घमासान, परिवार से तीन बार पार्षद फिर भी टिकट को लेकर माथापच्ची

0

There is a ruckus in Gharghoda Congress regarding the ticket, three times councillor from the family but still there is confusion regarding the ticket

बाहरी प्रत्याशी का पैराशूट लैडिंग से वार्ड नंबर दस में चुनावी हलचल तेज

Ro.No - 13672/140

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर दोनों ही राजनीतिक दल पूरी तरह से कमर कस ली हैं। वार्ड वार प्रचार भी भाजपा का चालू हो गया है जबकि कांग्रेस प्रत्यशियों की घोषणा नही हुई है ऐसे में संभावित उम्मीदवार उहापोह में है। इस बीच हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले घरघोड़ा में प्रत्याशी चयन से पहले ही घमासान मचा है। देखा जाए तो यहां शुरुआत से ही राजनीतिक उठापटक का दौर चलते रहा है इस बार यहां उम्मीदवार को लेकर है। दरअसल वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। यहां निवर्तमान पार्षद नीरज शर्मा है। वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। पिछले चुनाव में नीरज शर्मा पिछले बार 93 वोट से जीते थे।इससे पहले उनकी पत्नी उसी वार्ड से पार्षद बनकर नप उपाध्यक्ष बन चुकी है। जबकि उनके चाचा हरेन्द्र शर्मा भी पार्षद रह चुके है शर्मा परिवार वार्ड 10 को मेरा वार्ड मेरा परिवार मान कर कार्य किया जिसकी बदौलत पूरे वार्ड में लाखों रुपये के विकास कार्यों की सौगात वार्ड को मिल चुकी है। फिलहाल यहां कांग्रेस से पैराशूट लैडिंग कर उम्मीदवार उतारने की चर्चा है। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि उक्त 10 नंबर वार्ड से शिशुपाल गोयल को भाजपा ने अपना घोषित प्रत्याशी बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here