Home Blog गुरुजी सेवा समिति द्वारा कुंभ दर्शन दल का सम्मान,शुभकामना के साथ दिखा...

गुरुजी सेवा समिति द्वारा कुंभ दर्शन दल का सम्मान,शुभकामना के साथ दिखा संदेश का अहम पायदान

0

Guruji Seva Samiti honoured Kumbh Darshan team, showed important step of message with best wishes

थाली एवं थैला अर्पण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- सनातन संस्कृति दिव्यता की अभिव्यक्ति आस्था के भावों की जीवंत प्रस्तुति की अवधारणा को प्रस्तुत करती गुरु जी सेवा समिति द्वारा तीर्थ प्रस्थान के पूर्व तीर्थ यात्रियों का अभिनंदन यज्ञशाला नाका नंबर एक मे दिव्यता एवं भव्यता के साथ आयोजित हुई। उपरोक्त आयोजन जहां तीर्थ प्रस्थान के पूर्व अभिनंदन की भावनामय अभिव्यक्ति की अहम बानगी प्रकट कर गयी वहीं महत्वपूर्ण संदेश भी प्रदान कर गयी

मानस गान आख्यान की कड़ी

तीर्थ यात्रा स्वंय मे एक बड़ा अनुष्ठान है लिहाजा यात्रा का शुभारंभ एवं समापन महत्वपूर्ण कड़ी है इसीलिए दोनों ही पहलू मे आस्था अभिव्यक्ति की परिपाटी है, शुभकामना सम्मान इसी की महत्वपूर्ण बानगी है,आयोजन के शुभारंभ के पूर्व सरयू साहित्य परिषद द्वारा प्रत्येक रविवार को यज्ञशाला मे आयोजित मानस गान आख्यान की कड़ी के तहत सुन्दरकांड अध्याय का समापन हुआ एवं समस्त जनों की उपस्थिति मे सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

संदेशमय उदबोधन की कड़ी

मुकेश शर्मा एवं भावना शुक्ला के सफल संचालन मे आयोजित सम्मान समारोह मे यज्ञाचार्य कन्हैयाधर दीवान, बिहारी लाल अग्रवाल संतोष पाण्डेय,रविन्द्र शर्मा, रामकुमार देवांगन की गरिमामय उपस्थिति रही, उदबोधन की कड़ी मे गुरुजी सेवा समिति के सदस्य बिहारी लाल अग्रवाल द्वारा भाटापारा कुंभ दर्शन दल के समस्त सदस्यों को महाकुंभ यात्रा की शुभकामनाए देते हुए कुंभ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महाकुंभ मे पर्यावरण संरक्षण वातावरण स्वच्छता पर भागीदारी का आव्हान किया गया।सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा अपने उदबोधन मे तीर्थ यात्रा के दौरान आत्मीय एवं सहयोगी वातावरण के पल्लवन की भावना पर बल दिया गया,

शुभकामना सम्मान की अहम कड़ी

मानस गान आख्यान एवं उदबोधन की कड़ी संपन्न होने के उपरांत यज्ञाचार्य कन्हैयाधर दीवान बिहारीलाल अग्रवाल,संतोष पाण्डेय, रविन्द्र शर्मा रामकुमार देवांगन के करकमलों से भाटापारा कुंभ दर्शन दल के लगभग 40यात्रियों के शुभकामना अभिनंदन की कड़ी संपन्न हुई,गुरुजी सेवा समिति द्वारा आयोजित शुभकामना सम्मान मे एक अहम संदेश भी समाहित था,जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश था,जिसकी अभिव्यक्ति थाली एवं थैला अर्पण से हुई,तथा भाटापारा कुंभ दर्शन दल के समस्त सदस्यों को समिति द्वारा थाली एवं थैला अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं लालसोट ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी के सौजन्य से समस्त जनों को सुन्दरकांड की प्रति भेंट की गयी, उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुए आयोजन का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here