Home Blog 6 माह से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहा है जयसवाल परिवार...

6 माह से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहा है जयसवाल परिवार कटेली, एसपी से शिकायत

0

Jaiswal family of Kateli is facing the brunt of social boycott for 6 months, complaint to SP

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़। समाज के लोगो ने अपने ही समाज के ग्रामीण को सामाजिक बहिष्कार करते हुए जारी सामाजिक चेतावनी में साथ देने पर उस पर भी सामाजिक कार्रवाई के अलावा जुर्माना करने का फरमान दिया है। इससे पीड़ित कटेली के जयसवाल परिवार ने थाने और एसपी से कार्रवाई करने की मांग किए है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के मुख्यालय से महज 5 से 7 किलो मीटर दूर कटेली गांव मनोज जायसवाल परिवार को सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया है। मनोज जायसवाल पिता फिरत राम जायसवाल को उनके दादा स्वर्गीय संतराम जायसवाल को उनके बेटे रामलाल जायसवाल ने अनेक प्रकार से दुर्व्यवहार किया, उनका बुढ़ापे में भरण पोषण तक नही किया। पोते के रूप मनोज ने सेवा भाव से उनकी सेवा की थी उसी सेवा भाव और दादा के प्रति लगाव से उनके दादा संतराम ने 0.5780 हेक्टेयर भूमि अपने पोते के नाम कर दिया। वयोवृद्ध दादा संतराम के देहांत के बाद जमीन को लेने के लिए उनके ही बड़े पिता रामलाल जायसवाल अनेक प्रकार से यातनाएं के साथ प्रताड़ित करने लगे। भूमि का बंटवारा की मांग किया जाने लगा। इस बीच परिवार के बीच आपसी समझौता में दादा के ऊपर लगभग 11 लाख रूपये किए खर्च का आधा पैसा 550000 रूपये देने पर जमीन का भी बटवारा आधा करने को लेकर सुलह हुआ था। इस दरम्यान गांव के ही सूरित राम साहू, सोनसाय साहू, महादेव साहू, गुरुदलाल पटेल के बहकावे में आकर खर्चा देने से इंकार कर दिया। ऐसे में यह प्रकरण ग्राम पंचायत में आया और बैठक आयोजित किया गया। जिसमे 7 से 8 बार पंचायत बैठक बुलाया गया, बकायदा बैठक कर पीड़ित से 5 हजार जुर्माना भी लिया गया। जमीन का बटवारा देने के लिए दबाव बनाया गया। पीड़ित ने बात नही मानी तो अंतिम बैठक कर मनोज जायसवाल और उनके परिवार को समाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया गया, इसके अलावा यह भी तय कर दिया गया की समाज में फिर से शामिल होना है तो 2 लाख रूपये जुर्माना देने होंगे तभी उन्हें फिर से शामिल किया जाएगा । पीड़ित मनोज जायसवाल ने पूरे मामले में सारंगढ़ बिलाईगढ जिले की पुलिस अधीक्षक ( एसपी) कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।

Ro.No - 13672/140

खेत जुताई में लगें ट्रेक्टर मालिक पर भी जुर्माना

समाजिक बहिष्कार के बाद पीड़ित परिवार में लोगो ने उनके घर आना जाना बंद कर दिया गया।खेती किसानी के लिए पीड़ित ने गांव के ही ट्रेक्टर मालिक सागर साहू ने उनका खेत जोताई किया। इसकी भनक लगते ही उस पर भी 2500 रूपये जुर्माना लगाया गया। वही नवरात्रि पूजा में बहिष्कार का दंश के चलते प्रसाद देने से भी इंकार कर दिया गया । अब देखना यह होगा कि सामाजिक बहिष्कार जैसे मामले को गंभीरता से लिया जाता है की नही जिस पर पुलिस अभी जांच कर रही जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है ये जांच के बाद ही पता चलेगा

पीड़ित की शिकायत आई है इस पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कानूनी कार्यवाही को पूरा की जाएगी।
वर्जन
कामिल उल हक थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सारंगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here