Home Blog प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रभु पसंद भवन का दिव्य एवं भव्य उदघाटन...

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रभु पसंद भवन का दिव्य एवं भव्य उदघाटन समारोह फूलझरियापारा सारंगढ़

0

Divine and grand inauguration ceremony of Prajapita Brahmakumari Ishwari University Prabhu Pasand Bhawan, Phooljhariapara Sarangarh

सारंगढ़/रीडर्स फर्स्ट न्यूज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु पसंद नव भवन का दिव्य एवं भव्य उद्घाटन समारोह आज शनिवार को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के फुलझरिया पारा में आयोजित हुआ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी क्षेत्रीय निर्देशिका इंदौर ,आशा दीदी संचालिका राजयोग सेवा केंद्र भिलाई, चित्रा दीदी संचालिका ब्रह्माकुमारी रायगढ़ ,जसपुर,सारंगढ़ नीलू दीदी संचालिका ब्रह्मकुमारीज पत्थलगांव , राधिका दीदी संचालिका ज्ञान सूर्य सेवा केंद्र रायगढ़, कंचन दीदी एवं सहयोगियों के प्रबंधन में संपन्न हुआ वही आज शनिवार को ब्रह्माकुमारी सारंगढ़ में पत्रकार प्रेस वार्ताआयोजित किया गया था जिसमें पत्रकार प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष दीपक थवाईत, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक, ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार यशवंत ठाकुर, भरत अग्रवाल, गोविंद बरेठ, राजा खान ,दिलीप टंडन, इत्यादि का सम्मान किया गया तथा मंच को गोपेश द्विवेदी गोल्डी नायक, दीपक थवाईत सहित दीदियों ने सम्बोधित किया इस दौरान समाजसेवी महेंद्र केजरीवाल मनोज जायसवाल रमेश के, कमल अग्रवाल ,दिनेश केड़िया सहित अन्य प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही, एवं काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। – ब्रह्मा कुमारीज हेमलता दीदी ने अपने उद्धबोधन में कहा हम अगर अपने संकल्पों में ही कमजोर हो जाते हैंऔर कई बार हम सोचने लगते हैं कि एक मेरे परिवर्तन करने से क्या होता है सारे समाज तो वही कर रहा है सारे संसार जैसे चल रहा है वैसा ही तो मुझे भी चलना पड़ेगा लेकिन आप सोचिए एक दीपक अगर अंधेरे जगह में एक कमरे में जला लो तो वो पूरा अंधकार मिटा देता है , एक अगरबत्ती सुगंधित वातावरण बना देती है ,एक छोटी सी दवाई खुद को मिटा देती है, तो क्या एक व्यक्ति अपने स्वपरिवर्तन से विश्व का परिवर्तन नहीं करा सकता क्योंकि एक बदलेगा तो एक से उसका परिवार ,तो परिवार से समाज, समाज से देश, देश से विश्व का परिवर्तन संभव है ,

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here