Home Blog सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,सायबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता...

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,सायबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता और सतर्कता बनाए रखने की अपील

0

Police action against cyber crime, appeal to maintain awareness and vigilance to prevent cyber crime

जनवरी माह में हुई सायबर ठगी की घटनाओं में कोरबा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹6,81,959/- की राशि को सुरक्षित किया गया

Ro.No - 13672/140

कोरबा।जनवरी 2025 के माह में कोरबा जिले में सायबर अपराधियों द्वारा लगभग 160 नागरिकों को फोन कॉल, ओटीपी साझा करने, फर्जी लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने, गलत हेल्पलाइन नंबर, और अन्य प्रलोभनपूर्ण तरीकों से ठगी का प्रयास किया गया।

सायबर फ्रॉड के शिकार लोगों ने सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सायबर सेल कोरबा द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई और कुल ₹6,81,959/- की राशि को सुरक्षित कराया गया। इसके अतिरिक्त, 45 होल्ड खातों की पहचान कर ली गई है और संबंधित शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी राशि वापस करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि सायबर अपराध से बचाव के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण सावधानियां बरतें:

1. किसी अज्ञात व्यक्ति को अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

2. अनजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइटों पर क्लिक न करें और किसी फर्जी या अविश्वसनीय साइट पर ऑनलाइन लेन-देन से बचें।

3. गलत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल न करें, हमेशा अधिकृत और प्रमाणित हेल्पलाइन नंबर का ही उपयोग करें।

4. सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें और अपनी गोपनीयता सेटिंग्स को सुरक्षित रखें।

5. फ्री गिफ्ट, लॉटरी या इनाम के झांसे में न आएं, खासकर जब आपसे शुल्क या व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाए।

6. सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय ऑनलाइन बैंकिंग या संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।

7. मोबाइल और कंप्यूटर में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें और समय-समय पर अपडेट करें।

8. अज्ञात ईमेल या मैसेज में आए अटैचमेंट या लिंक को न खोलें, यह फिशिंग अटैक का हिस्सा हो सकते हैं।

9. ऑनलाइन खरीदारी के समय केवल सुरक्षित और विश्वसनीय वेबसाइटों का ही उपयोग करें।

10. यदि आपको किसी लेन-देन या कॉल पर संदेह हो तो तुरंत सायबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। घटना के बाद जितनी जल्दी हो सके, शिकायत दर्ज करें। 24 घंटे के बाद रकम सुरक्षित कराना मुश्किल होता है, इसलिए समय पर सूचना देना बेहद जरूरी है। करें।
कोरबा पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आपकी सतर्कता और जागरूकता ही सायबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

“सुरक्षित रहें, सतर्क रहें – कोरबा पुलिस आपके साथ है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here