Time table of class 5th and 8th released, 5th exam will start from 17th March and 8th exam will start from 18th March
रायपुर / छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा 2025 की समय-सारिणी जारी की दी गई। कक्षा 5वीं की परीक्षा 17 मार्च एवं कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 5वीं के केन्द्रीकृत परीक्षा 17 मार्च को गणित, 21 मार्च को अंग्रेजी, 24 मार्च को हिन्दी एवं 27 मार्च को पर्यावरण विषय की परीक्षा प्रातः 8 से 10 बजे तक आयोजित होगी। इसी प्रकार कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च को गणित, 22 मार्च को हिन्दी, 26 मार्च को अंग्रेजी, 29 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 1 अप्रैल को विज्ञान एवं 3 अप्रैल को संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा प्रातः 8 से 11 बजे तक आयोजित होंगी।




