Home छत्तीसगढ़ संस्कृत साप्ताहिक विभिन्न विद्यालयों में संस्कृत समारोह हेमंत दुबे ने बच्चों को...

संस्कृत साप्ताहिक विभिन्न विद्यालयों में संस्कृत समारोह हेमंत दुबे ने बच्चों को दिया संस्कृत का शिक्षा

0

 

संस्कृत का पुनरुत्थान जन जन को संस्कृति को बचाने संस्कृत जरूरी आचार्य हेमंत दुबे

Ro.No - 13672/140

पंडरिया – कवर्धा जिले के महली सूरजपुर के आचार्य हेमंत दुबे के द्वारा संस्कृत अनौपचारिक कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11दिसंबर तक आयोजन किया गया था जिसमे विभिन्न विद्यालयों में जाकर आचार्य हेमंत दुबे ने बच्चो व शिक्षको को संस्कृत के विषय में जानकारी दिया गया आचार्य कहते है कि पहले हमारे भारत देश में सभी लोग संस्कृत में ही वार्ता किया करते थे लेकिन आताताइयो के द्वारा हमारी संस्कृति व भाषा को विलुप्त किया रही है। अब समय आ गया है हमे फिर से संस्कृत का पुनरुत्थान करना है जन जन में जाकर संस्कृत के बारे में बतलाना है आचार्य जी कहते है संस्कृत रहेगा तो हमारी संस्कृति रहेगी और संस्कृति रहेगी तो हम रहेंगे।इस कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य सिर्फ संस्कृत का प्रचार प्रसार करना है ताकि आने वाली पीढ़ी को उसका पूर्ण रूप से लाभ मिल सके।आचार्य जी आगे कहते है कि बच्चो को प्रारंभ से ही संस्कृत की शिक्षा मिलनी चाहिए हर स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य विषय किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here