Home Blog राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह 10 फरवरी को आयेंगे रायगढ़, मतदान पूर्व...

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह 10 फरवरी को आयेंगे रायगढ़, मतदान पूर्व तैयारियों की करेंगे समीक्षा

0

State Election Commissioner Ajay Singh will come to Raigarh on February 10, will review the pre-poll preparations

रायगढ़, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 अंतर्गत 10 फरवरी 2025 को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे एवं मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा करेंगे। आयुक्त श्री अजय सिंह के साथ सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी-न.पां./पंचायत निर्वाचन (पुलिस)श्री ओ.पी.पाल एवं अन्य अधिकारीगण भी रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

Ro.No - 13672/140

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह 10 फरवरी को दोपहर 1 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 रायगढ़ आयेंगे एवं स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग ऑफिसर से मतदान तैयारियों की समीक्षा करेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह अपरान्ह 3.30 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here