The view of the honouring of personalities and the gathering was spectacular, the organisation Sangam gave an important message of creativity
अश्विनी शर्मा एवं डाॅ विकास आडिल के आतिथ्य मे आयोजन

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- आयोजन का उद्देश्य ही होता है सार्थक एवं रचनात्मक संदेश का प्रसारण जिससे समाज को प्रेरणा और उर्जा मिले साथ ही साथ रचनात्मकता की भावना को पल्लवन मिले,रचनात्मक रुझान रखने वाली शहर की नारी शक्तियों द्वारा संगम संस्था के माध्यम से हर्षद रेस्टोरेंट मे किया गया आयोजन शहर के विविध क्षेत्रों के व्यक्तित्वों के समागम और उनके योगदानों को सम्मान के महत्वपूर्ण कड़ी के रुप मे अभिव्यक्त हुई।
विविध व्यक्तित्वों का हुआ समागम
रेणु जैन तथा वैशाली के कुशल मार्ग दर्शन एवं नेतृत्व मे आयोजित संगम के आयोजन मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्विनी शर्मा एवं डाॅ विकास आडिल मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित थे,आयोजन मे विविध क्षेत्रों के व्यक्तित्वों मे चिकित्सा विधा से डाॅ सरला निहलानी, तथा चिकित्सक गण, आनंद वाहिनी से उषा मिश्रा, अखंड ब्राम्हण समाज से कविता शर्मा सरिता रानी शर्मा,गौ सेवा से किरण जोशी एवं टीम,मितानीन संस्था के सदस्य,सिंधी समाज जैन समाज सहित विविध समाज के व्यक्तित्वों एवं संगठनों का संगम एवं समागम दिखाई दिया,
उदबोधन एवं अनुभव अभिव्यक्ति की कड़ी
नौनिहाल बालिकाओं के सफल संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे उदबोधन की कड़ी मे अश्विनी शर्मा द्वारा आयोजन की सराहना करते हुए अपने सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया,डाँ विकास आडिल द्वारा मातृ शक्ति के अहम प्रयास की दिव्य संगम से तुलना करते हुए सफल आयोजन की बधाई देने के साथ ही उनके द्वारा चिकित्सीय विधा के मर्म पर भी प्रकाश डाला गया,डाॅ सरला निहलानी द्वारा शारिरिक स्वस्थता के लिए आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी, इसी तरह विभिन्न विधाओं के व्यक्तित्वों द्वारा प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गये।
सम्मान प्रदान की अहम कड़ी
भाटापारा क्षेत्र के विविध व्यक्तित्वों संगठनों एवं विभिन्न समाज से जुड़े व्यक्तित्वों के समागम से जहां आयोजन को भव्यता प्राप्त हुई वहीं उनके अनुभवों एवं एहसासों के उदगार से वातावरण प्रेरणादायी बन गया,संस्था द्वारा समस्त जनों का सम्मान कर उनके योगदानों के प्रति एक तरह से आभार व्यक्त किया गया,इसी कड़ी मे समस्त जनों को पौधा अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया,आयोजन का समापन सामूहिक भोज के रुप मे हुआ,नवोदित संस्था संगम का यह प्रथम आयोजन समस्त जनों के उत्साह पूर्ण भागीदारी से भव्यता प्राप्त करती हुई प्रतीत हुई, आयोजन को सफल बनाने मे समस्त जनों की भागीदारी के लिए आभार प्रदर्शन रेणू जैन द्वारा किया गया।



