Home Blog वाको इंडिया अंतराष्ट्रीय किककसिंग कप प्रतियोगिता सम्पन्न,रायगढ़ की बेटी ममता ने देश...

वाको इंडिया अंतराष्ट्रीय किककसिंग कप प्रतियोगिता सम्पन्न,रायगढ़ की बेटी ममता ने देश में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

0

Waco India International Kicking Cup Competition concluded, Raigarh’s daughter Mamta raised the flag of Chhattisgarh in the country

राज्य के 14 खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 8 रजत एवं 8 कांस्य सहित कुल 19 पदक

Ro.No - 13672/140

रायगढ़ किकबॉक्सिंग के सचिव अमरदीप सिंह ने बताया कि

चौथी वाको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में के डी जाधव इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली में दिनांक 1 से 5 फरवरी 2025 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में भारत देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही ग्रेट ब्रिटेन, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, नेपाल, इस्टोनिया, फिनलैंड, स्विट्ज़रलैंड, क्रोटिया, आयरलैंड के 547 खिलाड़ीयो एवं 160 ऑफिसियल ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स के 849 इवेंट्स में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, संस्थापक तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता राज्य के कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 14 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गो में हिस्सा लिया। जिन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 8 रजत तथा 8 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते। रायगढ़ किकबॉक्सिंग के संस्थापक जय कुमार यादव ने शुभकामनाएं दी

सभी खिलाड़ियों,उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी है।

ममता सिंह ठाकुर द्वारा -70 kg किक लाइट इवेंट में फाइनल बाउट त्रिपुरा की साहा प्रिया के साथ 2 मिनट के 3 राउंड में से पहले ही राउंड में 3-0 के प्वाइंट से लीड करके परास्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here