The term of the inquiry commission was extended by 4 months
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 15 फ़रवरी 2025/विकासखंड कसडोल के ग्राम महकोनी अमरगुफा में जैतखाम क़ो क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना की जांच हेतु गठित जांच आयोग क़ा कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण आयोग के कार्यकाल क़ो 12 जून 2025 तक 4 माह और बढ़ा दिया गया है। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है।
Ro.No - 14097/135


उल्लेखनीय है कि 15 -16 मई 2024 के मध्य रात्रि क़ो ग्राम महकोनी अमरगुफा में स्थित जैतखाम क़ो क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना की जांच हेतु सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी. बी. बाजपेयी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है। पूर्व में जांच आयोग के कार्यकाल क़ो 12 फ़रवरी 2025 तक बढ़ाया गया था।



