Voting in Bhatapara and Simga development blocks tomorrow 17 February 2025
मतदान दल सामग्री के साथ केंद्रों के लिए रवाना

बलौदाबाजार,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत 227 और सिमगा के 326 मतदान केंद्रों में सोमवार 17 फ़रवरी 2025 को मतदान होगा।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में दोनों विकासखंड के मतदान दलों को विकासखंड मुख्यालय में रविवार को मतदान सामग्री वितरण कर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मत पत्र से होगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे सहित आरओ एवं एआरओ मौजूद थे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड भाटापारा में पंच पद के 630, सरपंच के 88, जनपद सदस्य के 23 एवं जिला पंचायत सदस्य के 3 सीटों के लिए मतदान होगा। पंच पद के लिए 1418, सरपंच के लिए 366, जनपद सदस्य के लिए 96 एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए 16 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है। इसीप्रकार विकासखंड सिमगा में पंच पद के 978, सरपंच के 103, जनपद सदस्य के 25 एवं जिला पंचायत सदस्य के 4 सीटों के लिए मतदान होगा। पंच पद के लिए 2316, सरपंच के लिए 486, जनपद सदस्य के लिए 129 एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए 32अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।



