Baramkela, BJP supported candidate captured 4 seats, BJP wave in the district….
नगरी चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव में भी चला ,ओ पी का जादू जे फैक्टर रहा हावी ,ज्योति ,जवाहर, जगन्नाथ, की तिकड़ी

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ बरमकेला – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सरिया बरमकेला क्षेत्र से चार जिला पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने चारों सीटों पर कब्जा कर लिया है। प्रथम चरण में भाजपा की बढ़त के साथ कांग्रेस को क्लीन स्वीप किया है। वही केंद्र से लेकर राज्य और राज्य से लेकर जिला पंचायत तक अब भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है जिस तरह से बरमकेला का रिजल्ट आया बहुत चौकाने वाला रिजल्ट रहा कांग्रेस पार्टी दावा कर रही थी पहले चरण में बढ़त खाता खुल जायेगा लेकिन 4 के 4 सीट में भाजपा समर्थित प्रत्याशीओ का कब्जा
सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र क्रमांक 1 से सरिता मुरारी नायक 9600 मतों से, क्षेत्र क्रमांक 2 से अजय जवाहर नायक 731 मतों से क्षेत्र क्रमांक 3 से अभिलाषा कैलाश नायक 6000 मतों से, क्षेत्र क्रमांक 4 से श्रीमती सहोदरा सिंह सिदार चारो भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों को बड़ी जीत मिली। प्रथम चरण के चुनाव में कांग्रेस जीत का खाता ही नहीं खोल पाई और चार सीट की बढ़त के साथ भाजपा मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में जिस तरह से जनता ने अपना मत दिया है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा की जनता ने सत्ता का समर्थन का मन बना लिया है शायद जनता सोच रही की केंद्र में भाजपा की सरकार, राज्य में भाजपा की सरकार और नगरीय निकाय से नगर पंचायत में भी भाजपा है तो जिला और जनपद में भी भाजपा की सरकार बनती है तो विकास तेजी से होगा और कही न कही जनता की सोच भी एक तरह से ठीक नजर आ रहा है जनता भी पिछले चुनाव देख समझ गई है की जब केंद्र में भाजपा और राज्य कांग्रेस था तो विकास का ताल मेल नही बन पा रहा था जिसकी वजह से आवास योजना जैसी केंद्र की बड़ी योजना स्थिल पड़ा था लेकिन जैसी ही केंद्र राज्य दोनों में भाजपा की सरकार आयी है आवास योजना फिर से मिलने लगे महतारी वंदन योजना भी महिलाओ को खूब प्रभावित किया तो जनता विकास का कोई रोड़ा न रहें इस सोच के साथ अपना मत दे रही
राजनीति विश्लेषकों ने भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार क्यों कहा-
राजनीतिज्ञ विश्लेषकों ने सारँगढ़ बिलाईगढ़ जिला में भाजपा की सरकार बनाना तय बताया जा रहा है चुकी प्रथम चरण चुनाव में बरमकेला सरिया में 4 जिला पंचायत क्षेत्र है जिसमे चारो सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत मिला है और 10 सीट पर चुनाव आना बाकी है जिसमे लगभग बिलाईगढ़ से भाजपा का स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है बात करे सारँगढ़ कि तो यहां भी भाजपा को बोनस अंक मिल सकता है और जनताओं ने मन बना लिया है जिसकी सरकार उसको ही जीताना है अभी वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में ट्रिपल ईंजन लगने से विकास की गति बढ़ेगी



