Home Blog त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में भाटापारा विधानसभा में भाजपा का...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में भाटापारा विधानसभा में भाजपा का दबदबा कायम रहा 

0

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा:- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हुआ. निगरीय निकाय शानदार जीत के बाद पांचायत चुनाव के पहले चरण का नतीजा भी भाटापारा में भाजपा के पक्ष में रहा. भाजपा ने भाटापारा जिला, जनपद पंचायत में भी अपना कब्जा कर लिया है. इस जीत के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों और जनपद सदस्यों एवं सरपंच पंचो से भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी. इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि आनंद बंजारे, श्रीमती दीप्ती गोविन्द वर्मा, ईशान वैष्णव, श्रीकांत जायसवाल (राजा), सहित भाटापारा – सिमगा ब्लाक के जनपद, सरपंच, पंच व वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Ro.No - 13672/140

प्रथम चरण के चुनाव में भाटापारा को बढ़त : पहले चरण में भाटापारा अंतर्गत जिला पंचायत के 05 क्षेत्र में से 04 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा नेताओं ने जीत हासिल की. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा जिला पंचायत क्षेत्र 04 में ईशान वैष्णव ने जीत हासिल किया. साथ ही क्षेत्र क्रमांक 05 में श्रीकांत जायसवाल ने लम्बे अंतर से से अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी दी है. इसके अलावा क्षेत्र 02 दीप्ती गोविन्द वर्मा ने कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी को मात दी है. साथ ही क्षेत्र 01 से शशि आनंद बंजारे ने जीत हासिल की..

शिवरतन शर्मा ने जनता को दिया धन्यवाद : परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने जिला पंचायत, जनपद और सरपंच, पंच में निर्वाचित हुए भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी.जनता का विश्वास और प्रेम है. जिस तरह प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाएं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में योजनाएं तेज गति से जनता को मिल रही है. योजनाओं का जिस गति से क्रियान्वयन हुआ है, यह उसी का परिणाम है. नगरीय निकाय चुनाव और अब पंचायत चुनाव में जनता का आशिर्वाद मिला है. मैं क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करता हूं. जनता की विश्वास और प्रेम सदा ऐसा ही बना रहे : शिवरतन शर्मा उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा ,छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण पूरा हो गया है. अब 20 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होना है, जिसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इसलिए आज 18 फरवरी को प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here