Credit for the victory was given to Manoj Pradhan and the entire team
पूर्वांचल क्षेत्र के हाई प्रोफाइल सीट से राजू बेहरा बने नवनिर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य

रायगढ़ लोइंग मंडल के सबसे चर्चित सीट जनपद सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक 11 मानी जा रही थी जिसमें तीन सदस्यों ने अपना नामांकन भरा हुआ था तीनों ही प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में काफी चर्चित माने जाते हैं एवं राजनीति के क्षेत्र में काफी अनुभवी माने जाते हैं पर चर्चा का विषय तब बन गया जब युवा नेता राजू बेहरा ने अपना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दर्ज किया अपने क्षेत्र के चर्चित नाम होने के बाद भी उनके ऊपर विपक्ष द्वारा कई आरोप एवं प्रत्यारोप लगाए गए एवं पूरे क्षेत्र में बाहरी प्रत्याशी के रूप में संबोधित किया गया फिर भी अपने सूझबूझ से बाहरी प्रत्याशी होने का सामना किया और प्रचंड मतों से विजय हासिल की युवा नेता राजू बेहरा को यूं ही अनुभवी नहीं कही जाती उन्होंने अपने क्षेत्र में जनपद सदस्य की कमान संभाल चुके है एवं कई बड़े दुरंधरो को हार का चख्मा दे चुके हैं ।
मनोज प्रधान एवं पुरे टीम की रही अहम भूमिका— ग्राम पंचायत लोइंग पूर्व सरपंच मनोज प्रधान एवं उनके समस्त साथी अपना अहम भूमिका निभाते हुए राजू बेहरा पर लगाए गए आरोप बाहरी प्रत्याशी होने का उसे मिटाते हुए अपने राजनीतिक एवं चाणक्य नीति से विजय दिलाने का संकल्प लिया एवं अपने नेतृत्व से विजय दिलाने तक नहीं रुकने का संकल्प अपना पूरा किया एवं भारी मतों से विजय दिलाया जिसे लोइंग मंडल की जनता ने स्वीकार किया एवं क्षेत्र क्रमांग 11 की जनता ने राजीव लोचन बेहरा को अपने नए जनपद पंचायत सदस्य के रूप में चुना।
राजू बेहरा ने क्या आभार व्यक्त प्रचंड मतों से विजय होने के बाद युवा नेता राजू बेहरा ने अपने छलकते आंसुओं से क्षेत्र क्रमांक 11 के समस्त जनता जनार्दन का मातृशक्ति का समस्त युवाओं का एवं जीत दिलाने में जितने भी लोगों ने आप अपनी अहम भूमिका निभाई हुई थी उन सब का आभार व्यक्त करते हुए लोइंग की माटी को प्रणाम करते हुए यह जीत मेरी जीत नहीं बल्कि यह जीत आप सभी जनता की जीत है मतदाताओं की जीत कहीं मैं कभी भी इस जीत का शुक्रिया नहीं कर पाऊंगा कहकर सभी को प्रणाम करते हुए आभार व्यक्त किये।।



