Home Blog वागीशा एवं आंचल ने प्राप्त किया उत्कृष्ट पायदान, सरयू साहित्य द्वारा यज्ञस्थल...

वागीशा एवं आंचल ने प्राप्त किया उत्कृष्ट पायदान, सरयू साहित्य द्वारा यज्ञस्थल मे प्रतिभा का सम्मान

0

Vagisha and Anchal achieved excellent position, Saryu Sahitya honored talent at Yajnasthal

बीएड परीक्षा मे प्रावीण्य स्थान प्राप्त करने पर अभिनंदन

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– अनुष्ठान आयोजन एवं आंदोलन की त्रिवेणी अपने मे समाहित किए हुए नगर की रचनात्मक संस्था द्वारा समय समय पर विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज उपयोगी संदेश प्रसारित किया जाता है,इसी कड़ी मे परिषद द्वारा 16अप्रैल 2023से प्रत्येक रविवार को यज्ञस्थल मे आयोजित होने वाले मानस गान आख्यान के अनुष्ठान कड़ी के बीच सम्मान अभिनंदन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गयी है,

यज्ञ स्थल मे हुआ आयोजन

सरयू साहित्य परिषद द्वारा प्रत्येक रविवार को संध्या चार बजे यज्ञशाला मे मानस गान आख्यान का आयोजन विगत दो वर्षों से निरंतर जारी है उपरोक्त अनुष्ठान प्रक्रिया के साथ अभिनंदन सम्मान की कड़ी भी जुड़ती हुई प्रतीत हो रही है जिसके तहत प्रारंभ आस्था की जीवटता के अभिनंदन के रुप मे हुआ,वहीं अब अगली कड़ी के रुप मे उपलब्धि का सम्मान के तहत गौरव सम्मान के रुप मे गरिमामय अभिनंदन सम्मान का आयोजन हनुमान लला के पूजन अर्चन तथा मानस पठन आख्यान के उपरांत संपन्न हुआ।

प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मान

शिक्षकीय कौशल उन्नयन की शिक्षा बीएड शिक्षा की परीक्षा मे प्रावीण्य सूची मे गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त करते हुए आचार्य झम्मन शास्त्री उषा शास्त्री की दोनों सुपुत्रियों वागीशा मिश्रा एवं आंचल मिश्रा द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची मे क्रमशः प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि का आयाम स्थापित किया गया, कमलाकांत इंस्टीट्यूट मे अध्ययन रत इन बालिकाओं के गौरवपूर्ण उपलब्धि का अभिनंदन करते हुए सरयू साहित्य परिषद द्वारा दोनों प्रतिभाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया।

आशीर्वचन एवं उदबोधन की कड़ी

सम्मान की कड़ी संपन्न होने के उपरांत उदबोधन की कड़ी मे यज्ञाचार्य कन्हैयाधर दीवान द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया, सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा बालिकाओं के ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए उन्हे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी,मुकेश शर्मा द्वारा भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए निरंतर सफलता की ओर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी गयी। सुषमा मिश्रा द्वारा बेटियों की उपलब्धि पर अत्यंत भावुकता के साथ अपने भाव व्यक्त किया गया एवं हर्ष के साथ इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी गयी।

प्रतिभाओं ने व्यक्त किए आत्मकथन

आत्मकथन अभिव्यक्ति की कड़ी मे वागीशा मिश्रा द्वारा अभिनंदन आयोजन की सराहना करते हुए सरयू साहित्य के इस आयोजन को प्रोत्साहन के अहम कड़ी के रुप मे निरूपित किया गया,आंचल मिश्रा द्वारा सफलता के लिए आवश्यक बिन्दुओ तथा उपलब्धि मे माता पिता परिवार की अहम भूमिका सहित संस्कार जैसे पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया,आयोजन को सफल बनाने मे उषा मिश्रा, सरिता रानी शर्मा, माही शर्मा, पोषिता मिश्रा, दिनेश शर्मा आदि की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here