Home Blog चना मिल नाबालिग मजदूर की मौत, परिजनों ने मांगा 25 लाख मुआवजा

चना मिल नाबालिग मजदूर की मौत, परिजनों ने मांगा 25 लाख मुआवजा

0

Minor worker of Chana Mill dies, family demands 25 lakh compensation

सौरभ बरवाड़/भाटापारा : – सुरखी स्थित चना फिल्टर मिल में हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और अन्य मजदूरों ने मिल परिसर में हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सुरखी की है। मृतक की पहचान रवि धुव, निवासी ग्राम सुरखी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नाबालिग किसी वजन सामान में दब गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और मजदूरों ने मिल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। सूत्रों के अनुसार, मृतक नाबालिग था। स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक, मृतक राजीव माता का नाम नीराबाई पिता परसराम ध्रुव उसका जन्म 14 जून 2008 को हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि वह नाबालिग होते हुए भी मिल में काम कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। प्रशासन का दावा है कि मिल में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। बता दें कि श्रम कानून के तहत नाबालिग से श्रम कराना अपराध है। इसके बावजूद मिल में नाबालिग को काम पर रखना लापरवाही को उजागर कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मिल राज पंजवानी के स्वामित्व में है। पुलिस लापरवाही और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। लेकिन यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि क्या नााबालिग को काम पर रखने और सुरक्षा में लापरवाही को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here