Home Blog ग्राम लारा की वॉलीबॉल टीम ने जीता एनटीपीसी ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट

ग्राम लारा की वॉलीबॉल टीम ने जीता एनटीपीसी ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट

0

Volleyball team of village Lara won NTPC rural volleyball tournament

एनटीपीसी लारा द्वारा CSR के अंतर्गत आस पास के ग्रामों में क्रीडा का विकास करने की उद्देश्य से आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में ग्राम लारा की टीम ने चैम्पियन रहा। खितबी मुकाबला में टीम लारा ने कांदागढ़ को हरा कर खिताब अपना नाम किया। इस अवसर पर विजयी टीम को कार्यकारी निदेशक श्री अनिल कुमार द्वारा चैम्पियन एवं उप-विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में बेहेतर खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार की कैटेगरी में मैन ऑफ द सिरीज़ रहे श्री अभिषेक गुप्ता, मैन ऑफ द मैच रहे श्री शिशुपाल चौहान, बेस्ट स्माशर का खिताब मिला श्री खिरसागर गुप्ता को एवं श्रेष्ठ बूस्टर खिलाड़ी रहे श्री सुबोध प्रधान । दो दिन चले इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी लारा के आस पास के ग्राम लारा, छपोरा, बोड़झरिया, देवलसुरा, कांदागढ़, महलोई, रियापाली एवं एनटीपीसी की टीमें ने भाग लिया । सभी टीमों को दो पूल A और B भाग किया गया । पूल के दो श्रेष्ठ टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया ।

Ro.No - 13672/140

इस अवसर पर सीआईएसएफ के उप कमांडेंट श्री महावीर सिंह, श्री जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (परियोजना) श्री पीवीएच सत्यनारायण, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण योजना) श्री मानव बंधु एवं बड़ी संक्षा में ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here