मातृ शिशु अस्पताल में जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण
रायगढ़। सेवा से बड़ा कोई उपहार नहीं होता, और इसी संदेश को चरितार्थ करते हुए सुरेंद्र सिंह ने अपनी 49वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

परिवार ने मिलकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
इस पुनीत कार्य में उनके परिवार ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उनकी पत्नी मालती देवी, पुत्र अजय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, और नाती यश प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, समर प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह ने पूरे समर्पण के साथ जरूरतमंदों की सेवा में योगदान दिया।
मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से हुआ आयोजन
यह निःशुल्क भोजन वितरण पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से किया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्य और संरक्षक डॉ. प्रशांत पाण्डेय व प्रेम नारायण मौर्य, अध्यक्ष उमेश उपाध्याय और सुरेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोगों की इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रही।
समाज ने दी शुभकामनाएं
समाज के लोगों ने सुरेंद्र सिंह और मालती देवी को 49वीं सालगिरह की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। इस सेवा कार्य ने समाज में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।



