Home Blog अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला इकाई ने मातृ शिशु अस्पताल में परिजनों...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला इकाई ने मातृ शिशु अस्पताल में परिजनों को वितरित किया निःशुल्क भोजन

0

On International Women’s Day, the Women’s Unit distributed free food to the family members at the Maternity and Child Hospital

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की महिला इकाई ने एक अनूठी पहल करते हुए मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया। इस सेवा कार्य में समाज की कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Ro.No - 13672/140

महिलाओं ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश

पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ महिला इकाई की अध्यक्ष अंजू यादव, सचिव कंचन पांडेय, रीना उपाध्याय, खुशी उपाध्याय सहित अन्य महिलाओं ने अस्पताल पहुंचकर निःशुल्क भोजन वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य महिलाओं की शक्ति और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

समाज के वरिष्ठजन भी रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय, प्रेम नारायण मौर्य, अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, घनश्याम सिंह, सुरेश शुक्ला और रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर महिलाओं के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की भूमिका को समाज के विकास में अहम बताया।

समाज सेवा की प्रेरणा बनी यह पहल

महिला इकाई द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की शहर में सराहना हो रही है। पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ का यह प्रयास समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणादायक बन रहा है। महिलाओं ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि सेवा और संवेदनशीलता ही सच्ची शक्ति का परिचय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here