Home Blog ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 30वें दिन छापे ‘पुष्पा 2’ से दोगुना...

‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 30वें दिन छापे ‘पुष्पा 2’ से दोगुना नोट!!

0

‘Chava’ earned double the amount than ‘Pushpa 2’ on the 30th day at the box office!!

हिस्टोरिकल-ड्रामा ‘छावा’ को सिनेमाघरों में आए एक महीना हो गया है. 14 फरवरी को पर्दे पर आई ये फिल्म अब भी हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस कर रही है. रिलीज के एक महीने बाद भी विक्की कौशल स्टारर फिल्म दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है. 30वें दिन भी कलेक्शन के मामले में ‘छावा’ ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दिया है.

Ro.No - 13672/140

‘छावा’ ने पहले हफ्ते 225.28 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. दूसरे हफ्ते फिल्म ने 186.18 करोड़, तीसरे हफ्ते 84.94 करोड़ और चौथे हफ्ते 43.98 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया. 29वें दिन भी विक्की कौशल की फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं अब 30वें दिन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है.

7 मार्च से विक्की कौशल की ‘छावा’ को तेलुगु भाषा में भी पर्दे पर रिलीज किया गया है. हिंदी के साथ-साथ फिल्म तेलुगु में भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. 30वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने 8 करोड़ रुपए कमाए हैं. यानी एक महीने में ‘छावा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 568.18 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

‘छावा’ ने 30वें दिन के कलेक्शन के मामले में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भी मात दे दी है. ‘छावा’ ने 30वें दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म से लगभग दोगुना कमाई की है. ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 30वें दिन भारत में 4.35 करोड़ रुपए कमाए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here