Home Blog  जूटमिल पुलिस ने मारपीट के आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स...

 जूटमिल पुलिस ने मारपीट के आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल

0

Jute Mill police took action against the accused of assault under attempt to murder and Arms Act and sent him to jail

जूटमिल पुलिस लगातार बदमाशों पर कर रही कार्यवाही

Ro.No - 13672/140

रायगढ़। जूटमिल थाना पुलिस ने एक गंभीर मारपीट मामले में आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। घटना 14 मार्च की सुबह की है, जब मिट्ठूमुडा दुर्गा चौक पर मुकेश खड़िया (26 वर्ष) नामक युवक पर दिनेश साहू ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। रिपोर्टकर्ता अश्वनी बरेठ (30) के मुताबिक, उसका मौसेरा भाई मुकेश 13 मार्च की रात होली मनाने के बाद चौक पर सो रहा था, तभी सुबह राजीव गांधीनगर निवासी दिनेश साहू वहां पहुंचा और मुकेश से झगड़ा कर मारपीट करने लगा। शोर सुनकर लोग पहुंचे, तो आरोपी के हाथ में फरसानुमा धारदार हथियार था और वह हमला करने को उतारू था, लेकिन मौके से फरार हो गया।
पीड़ित मुकेश को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे केजीएच अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आज पुलिस ने दिनेश साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनेश साहू (19 साल) ने बताया कि 13 मार्च की रात कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की थी, इस बात की रंजिश पर उसने मुकेश से मारपीट की। जूटमिल पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 जोड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, जहां उसे जेल वारंट जारी होने के बाद जेल दाखिल करा दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक तरुण महिलाने, धनेश्वर उरांव और सुशील यादव की अहम भूमिका रही। जूटमिल पुलिस लगातार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here